मिर्जापुर, अक्टूबर 13 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाने से 200 मीटर दूर मलाधरपुर गांव में रविवार की शाम मकान में घुसे चोरों ने नगदी समेत चार लाख रुपए का माल पार कर दिया। घर पहुंचे गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस छानबीन कर रही है। चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव निवासी विजय कुमार गुप्ता रविवार की सुबह आठ बजे परिवार संग विजयपुर दर्शन करने गए थे। शाम लगभग तीन बजे जब वापस लौटे तो मकान का दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। अंदर गए तो आलमारी का लाकर टूटा था। उसमें रखे नगदी और आभूषण गायब थे। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी व चील्ह पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाने से 200 मीटर दूर दिनदहाड़े हुई चोरी से लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.