संभल, अप्रैल 5 -- सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मकान नोटिस मामले में शुक्रवार को डीएम कोर्ट में सुनवाई हुई। सांसद के अधविक्ता कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने अपना पक्ष पूरी मजबूती के साथ रखा। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा यह कोर्ट का मामला है। इसे डिस्क्लोज करना ठीक नहीं। सांसद के अधिवक्ता ने अपना पक्ष कोर्ट में रखा है। सुनवाई की जा रही है। वहीं सांसद के मकान निर्माण मामले में एसडीएम डॉ. बंदना मिश्रा की कोर्ट में शनिवार को सुनवाई होगी। एसडीएम ने इसकी पुष्ठि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.