मेरठ, जनवरी 8 -- श्रद्धापुरी कालोनी फेस टू के ई-ब्लॉक में बुधवार दोपहर रिकवरी न होने के कारण पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की टीम पुलिस के साथ एक महिला के मकान पर सील लगाने पहुंची। टीम को देखकर महिला ने हंगामा कर दिया और खुद को आग लगाने की धमकी दे दी। टीम ने महिला और उसके परिवार को समझाकर मकान पर सील लगा दी। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी फेस टू के ई-ब्लॉक में बुधवार को एक मकान पर सील लगाने गढ़ रोड की पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के बैंक शाखा के रिकवरी हेड संदीप कुमार टीम और पुलिस बल के साथ पहुंचे। रिकवरी हेड ने बताया कि मकान पर 2019 में लोन लिया गया था। छह महीने तक किश्त दी गई लेकिन इसके बाद कोई ऋण नहीं चुकाया गया। मकान पर 39 लाख रुपए का ऋण हो गया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी रकम जमा नहीं की गई थी। टीम मकान पर सील लगाने लगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.