मुंगेर, मई 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। पूरबसराय थानान्तर्गत मुर्गियाचक चौराहा के समीप रविवार को हाईकोर्ट के आदेश पर मकान पर कब्जा दिलाने पहुंची मजिस्ट्रेट व पुलिस टीम को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा। दरअसल कोर्ट के आदेश में सिर्फ चौहद्दी रहने, प्लाट अथवा रकवा का स्पष्ट जिक्र नहीं रहने के कारण पड़ोस के लोग विरोध करने लगे। हालांकि वहां मौजूद मजिस्ट्रेट द्वारा विरोध कर रहे लोगों को समझा बुझा कर कोर्ट के आदेश के अनुरूप तीन दुकान में कब्जा दिलाते हुए ताला लगा कर चाबी मकान मालिक मदन कुमार को सौंप दी गई। मजिस्ट्रेट के रूप में धरहरा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिग्विजय सिंह, पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह ने बताया कि आदेश में सिर्फ चौहद्दी का जिक्र रहने और प्लाट नंबर तथा रकवा नं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.