गोरखपुर, जनवरी 22 -- पीपीगंज/अकटहवा, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो, अकटहवा निवासी एक महिला से मकान निर्माण रुकवाने के दौरान दबंगों ने मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सखरुन निशा, पत्नी दिल मुहम्मद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार को उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी पड़ोस के चार लोग जबरन निर्माण कार्य रुकवा दिए। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए आरोपी रुस्तम, मंसूर, सनदूल और सैरुन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 110, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा मामले की जांच की...