कन्नौज, फरवरी 15 -- ठठिया संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर चैकी अंतर्गत सिंगरी गांव में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। मकान निर्माण के दौरान दो परिवारों में हुए खूनी संघर्ष में ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और धारदार हथियार जमकर चले। दोनों पक्षों से 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। सिंगरी गांव में वनेश्वर पुत्र छोटेलाल जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के राजीव पुत्र जयसिंह ने निर्माण रोकने का प्रयास किया। इसपर दोनो पक्षों में गाली-गलौज होने लगी।कुछ ही देर में विवाद ने हिंसक झड़प में बदल गई। इसके बाद दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने...