लखनऊ, अप्रैल 19 -- काकोरी, संवाददाता। दुबग्गा के सैथा गांव में चाचा-भतीजे के बीच दरवाजा लगाने को लेकर विवाद हुआ। झगड़े के दौरान चाचा ने भतीजे पर तेजाब फेंक दिया। मुंह और पीठ पर छीटें पड़ने से युवक घायल हुआ। जिसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मकान में लगा रहे थे दरवाजा सैथा निवासी मजदूर आशीष के घर के सामने संकरी गली है। मजदूर के चाचा महेश गली की तरफ अपना दरवाजा खोल रहे थे। आशीष ने इस बात का विरोध किया। यह बात आरोपित को पसंद नहीं आई। भतीजे को गाली देते हुए महेश ने तेजाब फेंक दिया। पीठ और मुंह पर तेजाब गिरने से मजदूर झुलस गया। इस बीच आरोपित महेश घर छोड़ कर भाग गया। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि आशीष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज महेश को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.