फरीदाबाद, मार्च 21 -- पलवल, संवाददाता। परिवार मकान का ताला लगाकर बाहर गया हुआ था, चोरों ने मकान की खिड़की उखाड़कर दो लाख नगद व लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों सहित अन्य सामान को चोरी कर लिया। हसनपुर थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी मलखान सिंह के अनुसार, हसनपुर निवासी इंदर ने दी शिकायत में कहा है कि उसका मकान सदवागढ़ी रोड़ पर है। दस मार्च को वह अपने मकान का ताला लगाकर लोहिंगाकला गांव गया हुआ था। 20 मार्च को उसके पास पड़ोसी हरीश का फोन आया कि आपके घर में बाहर दो सिलेंडर पड़े हुए है। पडोसी से मिली सूचना पर वह अपने परिवार के साथ तुरंत अपने घर हसनपुर पहुंचा। उन्होंने आकर देखा तो घर के ताले लगे हुए थे, लेकिन नीचे व ऊपर दोनों स्थानों पर जंगलों की ग्रिल काटी हुई थी। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.