संवाददाता, दिसम्बर 25 -- यूपी में बागपत के खेकड़ा कस्बे में बुधवार को प्रॉपर्टी विवाद में पति ने छेनी-हथौड़े से पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति खुद ही कोतवाली पर पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ा-छेनी बरामद की है। बेटी ने पिता को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। गाजियाबाद के जलालाबाद का रहने वाला रमन पाल (55 वर्ष) खेतीबाड़ी के साथ प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता है। उसने दो वर्ष पूर्व खेकड़ा कस्बे की शाह गार्डन कॉलोनी में एक मकान खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री उसने पत्नी संगीता के नाम की थी। रमन पाल खुद गांव जलालाबाद में रहता था, जबकि उसकी पत्नी संगीता अपने ममेरे भाई ढिकोली गांव निवासी योगेंद्र के साथ खेकड़ा के उसी मकान में रह रही थी। यह भी पढ़ें- AMU में टीचर की गोली मारकर हत्या, मर्डर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.