फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 21 -- फर्रुखाबाद। मकान के विवाद को लेकर मामा-भांजे के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों से पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया। कादरीगेट थाना क्षेत्र के शीशमबाग निवासी अशोक बाबू का अपने भांजे संतोष कुमार से बुधवार सायं मकान को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट होते देख भगदड़ मच गई। मारपीट में एक पक्ष से अशोक बाबू, उनकी पुत्री मयूरी व दूसरे पक्ष से संतोष कुमार और उनकी पत्नी सरोज देवी घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची ...