संभल, जनवरी 10 -- जनपद मुरादाबाद के पाकबाड़ा निवासी नफीस पुत्र हनीफ ने असमोली थाना क्षेत्र के गांव रचैटा में पुराना मकान खरीदा था। जिसपर गांव के पुत्तन ने कब्जा कर लिया था। जिसका विरोध नफीस ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी। साथ ही उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने असमोली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पुत्तन, जुवैदा, गुफरान व गुलशन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...