रुडकी, मार्च 7 -- दीवार की जड़ में पेड़ लगाने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक परिवार के साथ मारपीट की है। इसमें परिवार के तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लिब्बरहेड़ी गांव के सुनील दत्त शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी उसके मकान की दीवार के पास एक पेड़ लगा रहा था। उसने पेड़ को दीवार से कुछ दूरी पर लगाने की बात कही तो पड़ोसी आग बबूला हो गया और गाली गलौज शुरू कर दी। इससे पहले की सुनील कुछ समझ पाता आरोपियों ने लाठी डंडों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.