बदायूं, दिसम्बर 1 -- बदायूं। मकान के जीने से गिरकर घायल हुए अधेड़ की मौत हो गई। जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी। वहीं अधेड़ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के मंडी समिति के पास का है। यहां के रहने वाले नन्हे लाल 50 वर्ष पुत्र सोहनलाल मकान के जीने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने शव मोर्चरी में रखवा कर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.