शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। भावलखेड़ा ब्लाक के मानपुर चचरी गांव में शनिवार को मायके से क्रांति आई। जैसे ही वह अपने मकान की चौखट पर पहुंची तो वह गश खाकर गिर पड़ी। महिलाओं ने उसे संभाला। फिर पर किसी तरह से मकान के अंदर गई। अपने बच्चों के रस्सी पर टंगे कपड़ों को निरारती रही। बच्चों के जूते और चप्पल को भी एकटक देखती रही। वह लगातार रोती ही रही। बार बार यही कहती रहीकि वह जीना नहीं चाहती है, वह मर जाना चाहती है। बुधवार रात क्रांति के पति ने अपने चार बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसके बाद राजीव ने फंदे से लटक कर खुद भी जान दे दी थी। क्रांति राजीव से विवाद के बाद अपने मायके फतेहगंज पूर्वी के करतौली गांव चली गई थी। इसी दौरान वारदात हो गई। शनिवार को मानपुर चचरी गांव में दसवां संस्कार था। इस वजह से क्रांति को लेकर उसका भाई आ...