हरदोई, मार्च 10 -- कछौना। रतन सिंह मार्केट स्थित एक घर में घुसे चोरों ने लाखों के आभूषण समेत डेढ़ लाख की नकदी पार कर दी। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। अभी तक चोरों का पता नहीं चला है। ठाकुरगंज स्थित श्री रतन सिंह मार्केट निवासी परिवार के शिक्षक क्रान्तिवीर सिंह ने बताया कि वह आठ मार्च को परिजनों के साथ लखनऊ गए थे। घर में ताला बंद था। सोमवार की सुबह पड़ोसी शिक्षक शिवनारायण सिंह ने घर के अंदर ताले टूटे देखकर उन्हें सूचना दी। क्रान्तिवीर सिंह ने जब घर के अंदर का हाल देखा तो वह दंग रह गए। घर के बेडरूम से लेकर माता और पिता के कमरों के ताले व उनमें रखी अलमारी समेत अन्य बक्शे टूटे मिले। गृहस्वामी के अनुसार, 10 लाख से अधिक कीमत के चैन, अंगूठी, कंगन समेत लगभग 125 ग्राम वजनी आभूषण और चांदी के आभूषणों समेत 35 चांदी के सिक्के भी चोरों ने पार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.