अमरोहा, मार्च 6 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला निवासी मकसूद की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश डाली। हालांकि, आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके। मृतक के परिजनों ने हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। नाली विवाद को लेकर मंगलवार को 55 वर्षीय मकसूद की हत्या कर दी गई थी। मकसूद के पिता तहसीन की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन भाइयों चांद, नासिर व नाजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मकसूद की मौत की वजह दम घुटना बताया गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी मिले। इसके बाद से पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है। आरोपी अभी तक हत्थे नहीं चढ़े हैं। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.