कानपुर, फरवरी 4 -- मकसूदाबाद में फर्जी तरीके से 110 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा करके बेचने के मामले में बिल्डर समेत 14 लोगों के खिलाफ बिठूर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। जांच के दौरान पुलिस ने 12 परर्चे काटे हैं। एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हुई है। अब सभी के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। 16 सितंबर 2022 को तत्कालीन लेखपाल कुलदीप गुप्ता ने वीएसीएल इंडिया रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर पनकी स्वराज नगर निवासी ब्रजेंद्र सिंह चौहान, टिकरा निवासी विमलेश कुमार, आदित्य नारायण, प्रताप नारायण, उमाकांत, कृष्णकांत, अरुणकांत, रमाकांत, जुनैत सिंह, रामसागर, रामसुंदर, रामशंकर, राकेश, रमेश समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेखपाल ने आरोप लगाया था कि इन सभी ने फर्जी व कूटरचित तरीके से ली गई जमीन को ग्राम सभा में दर्ज कर लिया गया है। इन ...