कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मकसूदाबाद में पाई-पाई जोड़कर घर लेने वालों पर अब छत छिनने का खतरा मंडराने लगा है। जमीन सरकार के खाते में दर्ज होने के बाद प्रशासन अब जल्द ही उस पर कब्जा लेगा। 110 बीघा जमीन पर सरकारी बोर्ड लगाया जाएगा। जमीन केडीए भी अधिग्रहीत कर सकता है। अभी तक आधी जगह पर निर्माण और आधी खाली पड़ी है। खाली जगहों पर बोर्ड लगवाकर कब्जे वाली जगह को खाली करवाया जाएगा। मकसूदाबाद की 110 बीघा जमीन एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने सरकार के नाम पर दर्ज कर ली है। अब मकसूदाबाद में 110 बीघा जमीन में आवास बनाने का ख्वाब देख रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है। कई बिल्डरों ने प्लाटिंग करके जमीन को बेचा दिया है। कई ने फ्लैट बनाकर कई-कई लोगों को बेचा है। ऐसे में शहर के भोले भाले लोग मकसूदाबाद में जमीन लेकर फंस गए हैं। बिल्डरों ने सस्ते दामों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.