कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। मकसूदाबाद में फर्जी पट्टे की आड़ में अरबों की 110 बीघा सरकारी जमीन का फर्जीवाड़ा करने वालों को तगड़ा झटका लगा है। जमीन सरकारी खाते में दर्ज होने के बाद गुरुवार को केडीए का मकसूदाबाद में बुलडोजर गरजा। मौके से अवैध प्लाटिंग को ढहाकर केडीए ने 80 बीघा जमीन पर कब्जा लिया। चारों तरफ केडीए ने सरकारी जमीन होने का बोर्ड भी लगाया है। यहां रहने वाले पांच हजार लोगों पर भी छत छिनने का खतरा मंडरा रहा है। अभी 30 बीघा जमीन पर कब्जा लेना बाकी है। वहां पर निर्माण करके बिल्डरों ने लोगों को बसा दिया है। एसडीएम अनुभव सिंह के आदेश पर मकसूदाबाद की 110 बीघा जमीन सरकार के खाते में दर्ज की गई थी। वहां पर दर्ज फर्जी पट्टाधारकों के नामों को हटा दिया गया था। गुरुवार को केडीए के ओएसडी बृजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने बुलडोजर लेकर सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.