नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Capricorn Weekly Horoscope, मकर साप्ताहिक राशिफल (8-14 फरवरी 2026): मकर राशि वाले इस हफ्ते लव लाइफ को बिना खटपट के संभालकर चलें और पार्टनर के साथ ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करें। पैसों को संभलकर मैनेज करें और लाइफस्टाइल में डिसिप्लिन बनाए रखें। अगर आप प्यार में समझदारी और केयर दिखाएंगे, तो रिश्ता और बेहतर होगा। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलने के संकेत हैं। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें रह सकती हैं। इस हफ्ते पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। मकर राशि लव राशिफल- पार्टनर के साथ बैठते समय कड़वे या सीधे-सपाट शब्द बोलने से बचें, क्योंकि इससे भावनाएं आहत हो सकती हैं। अच्छा श्रोता बनें और केयरिंग रवैया रखें। कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में मतभेद आ सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि हर मुद्दे को समय रहते सुलझा लें, ताकि बात आगे...