चंदौली, जनवरी 13 -- चहनियां। मकर सक्रांति पर स्नान को लेकर सोमवार की शाम को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी ने निरीक्षण किया। वहां मौजूद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर 14-15 जनवरी को मकर सक्रांति पर आस्थावानों की भीड़ जुटेगी। जो दूर दराज से शृद्धालु स्नान दान करने हजारो की संख्या में आयेंगे। इसे लेकर अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, महिला चेंजिंग रूम आदि के बारे जानकारी ली। इस दौरान एसआई अनन्त भार्गव, एसआई अमरनाथ साहनी, गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.