धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता धनबाद में कहीं आज तो कहीं गुरुवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। पंचांग में मतभेद के कारण भले ही तिथियों में भिन्नता है, लेकिन धनबाद में इस त्योहार पर विशेषकर पंरपराओं और संस्कृतियों का समावेश होता है। मकर संक्रांति पर कहीं पौष संक्रांति, कहीं पोंगल, कहीं उत्तरायण तो कहीं टूसू मनेगा। इस पर्व पर नदियों में स्नान करते हैं। पूवजों को याद कर पूजा-अर्चना की जाती है। तिल का विशेष महत्व होता है। तिल के पकवान के साथ-साथ दही-चूड़ा, गुड़ और तिलकुट जैसे व्यंजनों का आहार ग्रहण करते हैं। इसके साथ-साथ खिचड़ी की भी परंपरा है। स्नान-दान, उत्सव और विशेष पकवान के इस पावन पर्व को समाजिक समरसता के मनाया जाता है। एकादशी और पुण्य काल के कारण कई जगह 15 को संक्रांति मनाई जाएगी। बंगाली समाज बंगाली समाज बुधवार को मकर संक्रांत...