भभुआ, जनवरी 13 -- कुछ लोग 14 जनवरी को भी मनाएंगे पर्व, जगह-जगह लगेगा मेला मेला परिसर में कारोबार करने के लिए सजाई जाने लगी हैं दुकानें (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर जिले में बुधवार व गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। हालांकि अधिकतर लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे। आचार्य व महिला कॉलेज के संस्कृति विषय के व्याख्याता अत्रि भारद्वाज ने बताया कि 14 जनवरी की रात 8:49 बजे सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यह काल संक्रमण का होगा। एक राशि से दूसरी राशि में सूर्य का प्रवेश करना ही संक्रांति है। सूर्य संक्रांति है, इसलिए उदयकाल में 15 जनवरी की दोपहर 12:49 बजे तक मकर संक्रांति की पुण्यकाल है। इसी अवधि तक मकर संक्रांति मनेगी और स्नान, दान, जप, व्रत आदि 15 जनवरी को होगा। माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी म...