ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी, जनवरी 11 -- Makar Sankranti 2026 kab hai: ग्रहीय व्यवस्था में राजा की पदवी से सुशोभित सूर्यदेव का गोचरीय दृष्टिकोण से परिवर्तन धार्मिकता के कारक ग्रह देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु से न्यायाधीश की पदवी प्राप्त शनि देव की पहली राशि मकर में माघ कृष्ण पक्ष उदय कालिक एकादशी तिथि 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को रात में 9:19 बजे से होगा । इसी के साथ सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे तथा खरमास समाप्त हो जाएगा।मकर संक्रांति का पुण्य काल कब? सूर्य की मकर राशि में संक्रांति रात में 9:19 बजे होने के कारण संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी 2025 दिन गुरुवार को होगा। क्योंकि शास्त्रों की माने तो यदि प्रदोष काल के बाद रात में किसी भी समय संक्रांति लगती है तो उसका पुण्य कल दूसरे दिन तक होता है। संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी दिन गुरुवार को द...