नई दिल्ली, जनवरी 9 -- Makar Sankranti 2026 Horoscope : हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। भगवान सूर्य के इस राशि परिवर्तन काल को ही संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। मकर संक्राति का पुण्य काल 14 जनवरी को 03:13 पी एम से 05:45 पी एम तक रहेगा। मकर संक्रांति तिथि बहुत ही शुभफलदायी मानी जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मकर संक्रांति से कुछ राशि वालों का भाग्यदोय होना तय है। इन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं, मकर संक्रांति से किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन- मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आया है। इस दौरान धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परि...