गुमला, जनवरी 3 -- गुमला। आगामी मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए गुमला जिले में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में शनिवार विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। लोहरदगा रोड,घाघरा चांदनी चौक और नेतरहाट रोड क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में वैध लाइसेंस और पंजीकरण नहीं पाया गया। टीटू स्वीट्स,बुधराम चिकन शॉप,तृषा चाट भंडार,शुभम फ्रूटी शॉप, विनय फल दुकान, मां कालिका स्टोर सहित अन्य प्रतिष्ठानों से तिलकुट और गुड़ के नमूने संग्रह कर राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजे गए।कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा बेसन के नाम पर मटर बेसन रखा गया था। जिस पर निर्माण,समाप्ति तिथि और लाइसेंस अंकित नहीं था। इसे अमानक मानते हुए मौके पर नष्ट किया गया। दुकानदारों को भविष्य में इस प्रकार की सामग्री रखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.