सीवान, जनवरी 16 -- सीवान, हिप्र। जिले के पचरुखी प्रखंड के बरियारपुर गांव में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दही-चूड़ा सहभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें गांव तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल पर पारंपरिक लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे का सुंदर दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय लक्ष्मी देवी, विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, जदयू नेता जिशु सिंह, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा तथा भीष्म प्रताप सिंह उपस्थित रहे। विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि गांवों में इस तरह के सामूहिक आयोजन सामाजिक ताना-बाना मजबूत करते हैं और विकास की भावना को बल देते हैं। कार्यक्रम में जदयू नगर अध्यक्ष डॉ. अमित कुशवाहा, बिंदेश्वरी सिंह, ईश्वर सिंह, मुकेश कुमार बंटी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।...