चक्रधरपुर, जनवरी 14 -- चक्रधरपुर। मकर संक्रांति सह मागे पर्व के मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य रामलाल मुंडा द्वारा महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। राम लाल मुंडा द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर हरिजन बस्ती, लौजोड़ा काला एवं लौजोडा खुर्द गांव में महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या महिलाएं साड़ी लेने पहुंची थी। वहीं साड़ी मिलने में महिलाओं में खुशी देखी गई। मौके पर पंचायत समिति सदस्य भगवान गोप, शेखर बोदरा, अर्जुन मुंडा शिव शंकर बोदरा, किशोर बोदरा, शांति गगराई, पिंकी जमुदा, किशोर बोदरा, मनोज बोदरा, सिंहराय गागराई, भीमसेन मुंडा, निरंजन महतो सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...