प्रयागराज, जनवरी 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारतीय जनहित कल्याण समिति की ओर से गुरुवार को आनंद भवन के पास सर्वधर्म सद्भाव मकर संक्रांति महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने कहा कि मकर संक्रांति महोत्सव कौमी एकता का प्रतीक है। मकर संक्रांति का पर्व सुख-समृद्धि का संदेश देता है। न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने आयोजन को सराहा और मकर संक्रांति की शुभकामना दी। संस्था की सचिव रजिया सुल्तान ने कहा कि प्रयागराज संस्कृतियों का संगम है। इस कार्यक्रम में सभी वर्गों की भागीदारी रहती है। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और प्रधानाचार्य सुष्मिता काननूगो ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों की 40 विभूतियों को प्रयाग गौरव सम्मान से सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.