अल्मोड़ा, जनवरी 14 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। मकर संक्रांति पर्व जिले में धूमधामपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर घरों में विशेष पकवान 'घुघुते' बनाए गए। मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ यज्ञोपवीत व मुंडन संस्कार हुए। सेराघाट में सरयू नदी के तट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मकर संक्रांति पर बुधवार को को लोगों ने मंदिरों में पूजा की। लोगों ने सरयू-रामगंगा के संगम रामेश्वर, जटेश्वर, मानेश्वर, आरेश्वर, जागेश्वर आदि स्थानों पर स्नान किया। सुख समृद्धि के लिए भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मंदिरों में पूजा की। देर शाम लोगों ने घरों में घुघुतो के अलावा पकवान बनाए। घुघुतों को लेकर बच्चों में उत्साह रहा। गुरुवार यानी आज बच्चे घुघुतों की माला पहनकर कौओं को घुघुते और पकवान खिलाएंगे। इसके अलावा जागेश्वर, चितई आदि मंदिरों में यज्ञोपवीत, कर्णभेद संस्कार भी हुए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.