सीवान, जनवरी 16 -- सिसवन, एक संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को सिसवन में सरयू नदी तट पर श्रद्धालु ने स्नान किया। स्नान हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला लगा। स्नान के बाद गरीब व ब्राह्माणों को अन्न व वस्त्र दान कर लोगों ने पुण्य अर्जित किया। ठंड के बावजूद स्नान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा था। सिसवन के शिवाला व अकडवा घाट, ग्यासपुर, जईछपरा के आलावा दाहा नदी के उबधी, बखरी, सहित अन्य जगहो पर लोगो ने पवित्र स्नान किया। जगह-जगह सहभोज का भी आयोजन किया गया। घाटों पर सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया था। अहले सुबह से ही सरयू नदी तट के विभिन्न घाटो पर पूजन-अर्चन के बाद सरयू आरती कर स्नान आरंभ हुआ। नदी में प्रवेश करते समय श्रद्धालुओं द्वारा हर-हर महादेव के उद्घोष उठा। स्नान का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। इस अवसर पर सिसवन म...