गढ़वा, जनवरी 14 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिनों तक लगने वाला मेला बुधवार को शुरू हो गया। पहले दिन प्रदेश सहित देश के विभिन्न भागों से काफी संख्या में लोग सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचे। मकर संक्रांति का यह मेला यहां साल में लगने वाले पांच मेलों में से चौथा मेला है। मेले में स्थानीय के साथ-साथ सुदूर राज्यों तक के लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आए। सतबहिनी झरना स्थल पर काफी भीड़ थी। सभी रास्तों में घंटों जाम रही। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम तक लोगों का आना जाना लगा रहा। सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी असफाक आलम अपने दल बल के साथ मुस्तैद रहे। भीड़ को संभालने में पुलिस को काफी मेहनत करना पड़ा। दो पहिया सहित चार पहिया गाड़ियों की काफी भीड़ रही जो घंटों जाम म...