पटना, जनवरी 13 -- मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं करेंगे। यह जानकारी राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने दी है। उन्होने कहा कि इस बार मकर संक्रांति पर राबड़ी देवी के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं किया जाएगा। लालू यादव की सेहत और मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसे किसी विवाद या असामान्य घटना से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। इससे पहले उन्होने रबड़ी आवास पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। आपको बता दें मकर संक्रांति पर लालू यादव द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज बिहार की राजनीति में एक अहम आयोजन माना जाता रहा है। इस भोज में तमाम दलों के नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक हस्तियां शामिल होती थीं। इसे राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन और आपसी मेल-मिलाप के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.