नैनीताल, जनवरी 14 -- नैनीताल, संवाददाता। मकर संक्रांति यानि घुघुतिया त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों ने सुबह नहाकर पूजा पाठ की। जिसके बाद दोपहर को घुघूते बनाने शुरू किए। विभिन्न तरह के पकवान भी बनाए गए। शहर के मां नयना देवी मंदिर, पाषाण देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी आदि में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उत्तराखंड में मकर संक्रांति का पर्व केवल एक त्योहार नहीं बल्कि लोक आस्था, प्रकृति और परंपराओं से जुड़ा उत्सव है। कुमाऊं अंचल में मकर संक्रांति को घुघुतिया त्योहार या उत्तरायणी के नाम से जाना जाता है। इस दिन से माघ मास के पवित्र महीने की शुरुआत होती है जिसका विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति पर जहां गंगा स्नान, दान-पुण्य और सूर्य उपासना की जाती है। वहीं कुमाऊं में इस पर्व से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.