हरिद्वार, जनवरी 15 -- मकर संक्रांति पर धर्मनगरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में दयानंद व्यापार मंडल की ओर से खिचड़ी और गुड़ के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजन का संयोजन राजीव भट्ट द्वारा किया गया, जबकि प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया। गुरुवार को कड़ाके की ठंड के बीच क्षेत्र के लोगों और जरूरतमंदों को गर्म खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजीव भट्ट ने कहा कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान का विशेष धार्मिक महत्व है, इसलिए पिछले नौ वर्षों से लगातार उनके द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी सेवा भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि समाज के हर वर्ग तक पर्व की खुशियां पह...