गाजीपुर, जनवरी 14 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। मकर संक्रांति और माघ अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कोतवाली गहमर में एसडीएम सेवराई संजय यादव एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार की मौजूदगी में ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे गहरे पानी में न जाकर सुरक्षित रूप से घाट के किनारे ही स्नान करें। अधिकारियों ने स्नान के दौरान आने वाली समस्याओं को भी सुना और उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। गहमर के नरवा घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर गहमर के अलावा सेवराई, भदौरा, सायर, देवकली समेत दर्जनों गांवों के लोग बड़ी संख्या में गंगा स्नान कर दान-पुण्य करते हैं। स्नान पर्व के चलते घाटों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.