गाजीपुर, जनवरी 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुरुवार को जनपद के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही लोग गंगा में पवित्र स्नान कर ध्यान-पूजन में लीन दिखे। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गंगा घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्नान के उपरांत लोगों ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। पर्व के अवसर पर दान-पुण्य का विशेष महत्व रहा। श्रद्धालुओं ने गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़ और दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान करने से पापों का नाश होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मकर संक्रांति पर पारंपरिक खान-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.