अमरोहा, जनवरी 16 -- मंडी धनौरा। मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया। नगर पालिका कार्यालय परिसर में अपराजित क्लब के संयोजन में खिचड़ी वितरण किया गया। क्लब अध्यक्षा सोनिया अग्रवाल ने पर्व की महत्ता की जानकारी दी। इसके अलावा कंचन बाजार, टीचर्स कॉलोनी, शेरपुर चुंगी आदि स्थानों पर भी खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नीतू जैन, रेनू अग्रवाल, मनीष, शुभ्रा शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, कपिल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.