पिथौरागढ़, जनवरी 14 -- सीमांत में मकर संक्रांति का पर्व उत्साह से मनाया गया। बुधवार को जिले भर में बच्चों ने कौवों को घुघुते और अन्य पकवानों का भोग लगाया। मंदिरों और तीर्थस्थलों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ जुटी रही। घाटों में पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और भगवान से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घुघुती पर्व को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान नदियों के घाटों पर कई वटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार भी हुआ। नगर में पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह उठकर बच्चों ने कौवों को घुघुती व अन्य पकवान खिलाए। इस दौरान सोरघाटी काले कौवा का-का, पूस की रोटी माघे खा...की उद्घोषों से गूंज उठी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...