रांची, जनवरी 15 -- रांची, संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को रामसंवारी देवी की चौथी पुण्यतिथि पर आरबीएस वैदिक ट्रस्ट की ओर से रांची के लटमा स्थित अपना घर ओल्ड ऐज होम में राशन एवं पारंपरिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। ट्रस्ट की सचिव रंजना शुक्ला ने बताया कि ओल्ड ऐज होम में रहने वाली दो दर्जन से अधिक बुजुर्ग महिलाओं के बीच चूड़ा, तिलकुट, चावल, आटा, सरसों तेल, चीनी, गुड़, लाई एवं डिटरजेंट वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा कार्य किए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट ने दो नवंबर को रांची प्रेस क्लब के सहयोग से झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड 2025 का आयोजन भी किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.