हरिद्वार, जनवरी 11 -- पहाड़ी महासभा 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में लोक संस्कृति के कार्यक्रम के साथ गढ़ भोज कराएगी। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजित बैठक में मकर संक्रांति के कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा तय की गई। विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष तरुण व्यास, सचिव जसवंत सिंह बिष्ट, दीपक पांडेय, सतीश जोशी, सुभाष पुरोहित, महावीर नेगी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...