चाईबासा, जनवरी 14 -- गुवा। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बुधवार 14 जनवरी को गुवा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुवा के बोकना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते देखा गया। इसके अलावा कारो नदी में श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आस्था की डुबकी लगाई।मकर संक्रांति पर्व को लेकर बोकना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। बुधवार को एकादशी होने के कारण मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के बीच हलवा का वितरण किया गया, जबकि गुरुवार को खिचड़ी भोग के साथ चूड़ा-दही एव...