रांची, जनवरी 14 -- खूंटी, संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व विधायक सह पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने बुधवार को लोबिन बगान स्थित अपने आवास पर पारंपरिक तरीके से पर्व मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं, शहर के प्रबुद्धजनों एवं समर्थकों के साथ उन्होंने मकर संक्रांति की खुशियां साझा कीं। नीलकंठ सिंह मुंडा ने उपस्थित सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और तिलकुट, चूड़ा, दही एवं खिचड़ी परोसकर स्वयं सभी को खिलाया। उनके आवास पर सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो आपसी भाईचारे, सौहार्द और मेल-जोल का संदेश देता है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.