देवरिया, जनवरी 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजार सजकर तैयार है। शहर में अमर ज्योति चौराहा के निकट, मालवीय रोड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर लाई-भूजा की दुकानें सजी हैं। वहीं मोतीलाल रोड स्थित गुड़ मंडी में भी गुड़ की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। घरों में भी खिचड़ी पर्व की तैयारी को लेकर तिल, चूड़ा व भुजा की लाई महिलाएं तैयार कर रहीं हैं। मकर संक्रांति पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रौनक है। पर्व की तिथि नजदीक देख बाजार में लाई भुजा की मांग बढ़ गई है। वहीं बाजार में रेडीमेड लाई भी खूब बिक रही है। मोतीलाल रोड, मालवीय रोड, हनुमान मंदिर सहित जगह-जगह किराने की दुकानों पर भूजा बेचने के लिए रखा गया है। इसके अलावा गुड़, तिल की गुददी, काला तिल भी त्यौहार को देखते हुए दुकानदारों ने बेचने के लिए दुकानो...