सीवान, जनवरी 14 -- गुठनी, एक संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को सरयू नदी में स्नान व मेला की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कमर कस लिया है। जेसीबी और मजदूरों को लेकर घाटों की सफाई शुरू हो गई। वही पूर्व प्रमुख पति बच्चा गुप्ता दरौली मुखिया लालबहादुर समेत कई लोगों ने घाटों पर जमी गंदगी, मिट्टी लेबल, बैरिकेटिंग करना, शौचालय, लाइट लगाने, सीढ़ियों की सफाई, और कचरे को उठवाया। स्थानीय लोगों की माने तो करीब तीन लाख अस्सी हजार श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। हालांकि स्थानीय प्रशासन द्वारा घाटों की स्थिति को लेकर पहले ही निरीक्षण किया जा चुका है। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के इस कार्य की खूब चर्चा हो रही है। लोगो का कहना है कि अगर आज सफाई, लाइट की व्यवस्था और कचरा उठाया नहीं जाता तो लोगों को काफी दिक्कत होती।...