चाईबासा, जनवरी 14 -- चाईबासा, संवाददाता। मकर संक्रांति को लेकर मंगल बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपनी जरूरत के सामानों की जमकर खरीद की। मकर संक्रांति को लेकर बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ देखी गई। सबसे ज्यादा देहाती चूड़ा और गुड़ की खरीदारी की गई। लोगों ने इस मौके पर मटर, टमाटर सहित अन्य सब्जी की भी खरीदारी की। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने बर्तन की खरीदारी की। विदित हो कि पश्चिम सिंहभूम जिले में मकर संक्रांति बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक है, जिसे उत्तरायण की शुरुआत माना जाता है। भक्त इस दिन सूर्य को अर्घ्य देकर पुण्य प्राप्त करते हैं। फसल कटाई और नई फसल के स्वागत का पर्व पोष संक्रांति भी सिंहभूम क्षेत्र में पूरे उत्साह के साथ मानया जाता है।...