पलामू, जनवरी 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के शहरी समेत ग्रामीण इलाकों में मकर संक्रांति पूरे रिति रिवाज के साथ मनाया गया। हालांकि दो दिन मकर संक्रांति होने से कुछ लोगों ने बुधवार को मकर संक्राति मनाया,जबकि कुछ लोग गुरुवार को मकर संक्रांति मनाएगें। मकर संक्रांति समाप्त होते ही मांगलिक कार्य शुरू हो गया है। बुधवार को मकर संक्रांति मनाने वाले लोग सुबह में उठकर अपने घर की अच्छे ढंग से साफ-सफाई किया। वहीं कुछ लोगों ने ठंड के कारण अपने घरों में ही पवित्रता के साथ स्नान किया। वहीं कुछ लोग नदियों में जाकर स्नान ध्यान कर भगवान भाष्कर समेत अपने इष्ट देवों की पूजा अर्चना किया। दो दिन मकर संक्रांति हो जाने के कारण मंदिरों में भीड़भाड़ कम दिखी। लोग पूजा-स्नान कर भगवान की पूजा अर्चना के बाद गुड़,चूड़ा, तिलकुट, दही खाया। वहीं एक दूसरे के लोगों ने म...