मुरादाबाद, जनवरी 15 -- सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाए जाने वाले पावन पर्व मकर संक्रांति पर नगर के काली मंदिर परिसर में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मनीष शर्मा एवं उनके सहयोगियों द्वारा श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया। मकर संक्रांति को हिंदू धर्म में दान, पुण्य, स्नान और सेवा का विशेष पर्व माना जाता है। इस दिन किए गए दान और सेवा कार्य का विशेष महत्व बताया गया है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए काली मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजनकर्ताओं की सेवा भावना की सराहना की। स्थानीय लोगों न...