कन्नौज, जनवरी 15 -- कन्नौज। मकर संक्रांति पर्व पर जिले में उत्साह का माहौल देखा गश। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जगह जगह लोगों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इसके साथ ही मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना कर दन पुन्य किया। महादेवी घाट पर खिचड़ी, तिल से तैयार मिठाई, गजक, फल, नकदी का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कई लोगों ने गरीबों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खिचड़ी का भंडारा किया। मकर संक्रांति पर स्नान, दान का बड़ा महत्व है। सरायमीरा के बस स्टाप पर समाचार पत्र वितरक आदर्श प्रकाश मिश्रा की ओर से रोडवेड बस अड्डे के समीप खिचड़ी का वितरण किया। स्वयं सेवी संस्था सन्मार्ग ने महादेवी घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आने वाले भक्तों के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन किया। गंगा स्नान कर वापस आ रहे भक्तों को खिचड़ी खिलाई ...