नई दिल्ली, जनवरी 10 -- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस त्योहार की खास बात यह भी है कि ज्यादातर भारतीय त्योहार चंद्र कैलेंडर पर आधारित होते हैं, लेकिन मकर संक्रांति सूर्य कैलेंडर पर आधारित पर्व है। मकर संक्रांति का पावन पर्व सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इसी दिन से सूर्य की उत्तर दिशा की यात्रा यानी उत्तरायण की शुरुआत होती है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग पवित्र स्नान करते हैं, दान-पुण्य करते हैं और सूर्य देव की पूजा करते हैं। यह पर्व शुद्धता, नई ऊर्जा, खुशी और सर्दियों के अंत का प्रतीक भी माना जाता है। इस साल मकर संक्रांति के पर्व की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं, मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी, कब मनाना सही रहे...